बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: खून से लथपथ सलमान खान को देख थिएटर में ही नाचने लगे दर्शक, देखें वीडियो

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर पठान (Pathaan) के साथ रिलीज हो गया है, जिसे थिएटर में देखकर फैंस कूद पड़े हैं। किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर देखकर कहा जा सकता है कि इस साल की ईद सलमान खान के नाम रहेगी।

Image

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: खून से लथपथ सलमान खान को देख थिएटर में ही नाचने लगे दर्शक, देखें वीडियो

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिनों यह ऐलान किया था कि वो अपनी अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मूवी पठान (Pathaan) के साथ रिलीज करेंगे, ताकि दर्शक इसका लुत्फ बड़े पर्दे पर उठा पाएं। सलमान खान के इस फैसले से उनके फैंस थोड़े से निराश हुए थे क्योंकि उन्हें किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखने के लिए पठान का टिकिट खरीदना पड़ता लेकिन फैंस ने अपने भाईजान के लिए यह भी किया। सलमान खान के कई सारे फैंस फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखने के लिए सुबह-सुबह थिएटर पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा नहीं हुई है। थिएटर में जब सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर चला तो वो खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। कई सारे लोग तो सलमान खान की एंट्री पर चिल्लाने लगे।

सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज होगी, जो कि एक मसाला एंटरटेनर है। फिल्म में सलमान खान अलग लुक में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें भाईजान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर ऐसा काटा है कि लोग पर्दे से अपनी नजरें हटाने में नाकामयाब रहते हैं। टीजर का एक-एक सीन इतना शानदार है कि दर्शक भाईजान को ही देखते रहते हैं। आप फिल्म का टीजर नीचे देख सकते हैं:

फिल्म किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) रोमांस कती दिखाई देंगी। पूजा हेगड़े और सलमान खान की यह पहली फिल्म है। इससे पहले इन दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया है। टीजर में सलमान-पूजा की जोड़ी अच्छी नजर आती है। किसी का भाई किसी की जान में साउथ स्टार वेंकटेश का कैमियो भी होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article