बॉलीवुड

King: 200 स्टंटमैन के बीच जेल का सीन शूट करेंगे Shah Rukh Khan, सिद्धार्थ आनंद ने 3 इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स से मिलाया हाथ

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी नई फिल्म 'किंग' (King) की शूटिंग जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। अब फिल्म का जेल सीक्वेंस शाहरुख खान लगभग 200 स्टंटमैन के साथ परफॉर्म करेंगे। इसके लिए सिद्धार्थ आनंद ने 3 इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स के साथ भी हाथ मिलाया है।

Image

Shah Rukh Khan's King

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी को डायरेक्ट करने के लिए निर्माताओं ने सिद्धार्थ आनंद को ऑनबोर्ड लिया है। 'पठान' और 'फाइटर' जैसी सफल फिल्मों को डायरेक्ट करने के बाद अब सिद्धार्थ आनंद ने 'किंग' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस समय जो रिपोर्ट्स बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक शाहरुख खान फिल्म 'किंग' के जेल सीक्वेंस को लगभग 200 स्टंटमैन के साथ फिल्माएंगे। मेकर्स ने इस सीन को शूट करने के लिए कमर कस ली है।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान ने मुंबई में स्थित महबूब स्टूडियो में 'किंग' के लिए फिल्माए जाने वाले जेल सीक्वेंस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस सीन को फॉरेन जेल की तरह सेट किया गया है। इस सीन को शूट करने में कोई दिक्कत ना आए इसलिए सिद्धार्थ आनंद ने 3 इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स के साथ भी हाथ मिलाया है। इस सीन को शूट करते समय 200 स्टंटमैन होंगे। बताया जा रहा है कि यह सीन 21 जून को शूट किया जाएगा।

शाहरुख खान को 'किंग' मूवी एकदम अलग और स्टाइलिश अवतार में देखा जाएगा। शाहरुख खान के साथ इस मूवी में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अभय वर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में विलेन का रोल अभिषेक बच्चन निभाने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि सुहाना खान अपने पापा शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article