Sarke Chunri Teri Sarke deleted fro YouTube: नोरा फतेही और संजय दत्त का नाम बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर काफी चर्चा में है और ये चर्चा किसी अच्छी वजह से नहीं बल्कि एक भद्दे और गंदे गाने को लेकर हो रही है। असल में साउथ की एक फिल्म आ रही है, जिसका नाम केडी द डेविल है। संजय दत्त और नोरा फतेही को क्या पता था कि ये फिल्म इनके करियर में डेविल जैसा ही काम कर देगी और इन्हें लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा। केडी द डेविल के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही 'सरके चुनर तेरी सरके' नाम का एक गाना रिलीज किया था, जिसके लिरिक्स बेहद घटिया है। इन लिरिक्स के चलते ही लोग इन्हें ट्रोल करने लगे और सवाल पूछने लगे कि क्या ये लोग ऐसे प्रोजेक्ट करने से पहले एक दफा भी नहीं सोचते हैं? (इसे भी पढ़ें: SHOCKING: Salman Khan के साथ हैंगआउट करना पसंद नहीं करती Farah Khan, बताई वजह)

Nora
अब नोरा फतेही और संजय दत्त की तरफ से इस गाने पर कोई जवाब आता, उससे पहले मेकर्स को समझ आ गया कि बात हाथ से निकल चुकी है और उनके पास यूटर्न मारने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इंटरनेट पर गाने की हो रही ट्रोलिंग को देखकर मेकर्स ने 'सरके चुनरी तेरी सरके' गाना यूट्यूब से हटा लिया है ताकि ट्रोलिंग को रोका जा सके। (इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की Golmaal 5 की कहानी लीक!! 'धमाल' फॉर्मूला भुनाएंगे रोहित शेट्टी)

Nora sanjay
'सरके चुनरी तेरी सरके' का विरोध देखकर डरे मेकर्स
नोहा फतेही और संजय दत्त के ऊपर फिल्माए गए गाने 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर विरोध इसलिए हो रहा था क्योंकि इसके लिरिक्स बेहद ही अश्लील थे। नोरा फतेही के गानों के साथ ऐसा बहुत कम होता है कि उनके डांस स्टेप्स से ज्यादा उसके लिरिक्स पर चर्चा हो लेकिन 'सरके चुनरी तेरी सरके' ने ये चीज बदली और मेकर्स को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। मेकर्स के साथ-साथ लोगों ने संजय दत्त और नोरा फतेही को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया और एक जिम्मेदार कलाकार बनने की डिमांड की।
