बॉलीवुड

Karwa Chauth 2024: Sonam Kapoor ने इस बड़ी वजह से नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, फैंस ने कहा-'रिश्ते में प्यार और ख्याल...'

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं। वही बॉलीवुड की भी एक्ट्रेस इस त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाती हैं। अनिल कपूर के घर सारी सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लग रहा है। बता दें हर साल सारी एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर धूम-धाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाती हैं।

Image

Sonam Kapoor

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत आज 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं। वही बॉलीवुड की भी एक्ट्रेस इस त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाती हैं। लेकिन सोनम कपूर इस दिन अपने पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं, लेकिन उनके लिए व्रत नहीं रखती हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या बड़ा कारण है।

अनिल कपूर के घर सारी सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लग रहा है। बता दें हर साल सारी एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर धूम-धाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाती हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस तैयार होकर करवा चौथ मनाने के लिए अनिल कपूर के घर जा रही हैं। वही रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर को टाइप-1 डायबिटीज की समस्या है, जिस कारण वो व्रत नहीं रख पाती हैं। इस बात को सुनकर फैंस सोनम कपूर को तसल्ली दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि पति के लिए व्रत रखना जरूरी नहीं बल्कि पति से प्रेम और उनका ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है।

मेहंदी में लिखवाया बेटा का भी नाम

सोनम कपूर अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखती हैं। बता दें एक्ट्रेस योगा, कार्डियो, डांसिंग, स्वीमिंग मेडिटेशन और अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं। बता दें एक्ट्रेस ने एक हाथ में उनके पति आनंद आहूजा और दूसरी पर बेटे वायु कपूर आहूजा का पहला नाम मेहंदी से लिखवाया है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है-मैं व्रत नहीं करती लेकिन मुझे मेहंदी लगाना और खाना पसंद है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article