Kiara Advani and Sidharth Malhotra Karva Chauth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के लिए करवाचौथ मना रही हैं। आज के दिन सिद्धार्थ की लंबी आयु के लिए कियारा ने व्रत रखा है और अपने हाथों पर मेहंदी भी लगाई है। हम सभी जानते हैं कि अपनी एक्टिंग कमिटमेंट के चलते कई बार बॉलीवुड हसीनाएं मेहंदी लगाने से बचती हैं। हालांकि त्योहार के मौके पर शगुन की मेहंदी लगाना बेहद जरूरी है। कियारा ने करवाचौथ के सभी रीति-रिवाजों को फॉलो करने की ठानी है। इसी वजह से एक्टिंग कमिटमेंट्स के बाद भी सिद्धार्थ के लिए अपने हथेली पर प्यारी सी मेहंदी लगाई है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल इस मेहंदी पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'
कियारा आडवाणी के हाथों पर लगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनके हाथों पर सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगी नजर आ रही है। इस तस्वीर में कियारा के हाथों पर एसएम लिखा हुआ है। उन्होंने इस फोटो पर करवाचौथ भी लिखा है। सिद्धार्थ और कियारा का शादी के बाद यह दूसरा करवाचौथ है। इससे पहले पिछले साथ भी दोनों ने अपने घर से ही चांद को देखा और इस त्योहार को सेलिब्रेट किया था।
Kiara Advani के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो वह पैन इंडिया सुपरस्टार रामचरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। जिसके बाद वह YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रौशन और जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
