बॉलीवुड

Karwa Chauth 2022 : कैटरीना ने विक्की संग ट्रेडिशनल अंदाज में मनाया पहला करवा चौथ, लाल साड़ी में एक्ट्रेस लगीं बेहद खूबसूरत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 10:40 PM IST

Karwa Chauth 2022 : बॉलीवुड के पॉवर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने खास अंदाज में मनाया पहला करवा चौथ। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की फोटोज शेयर की हैं। लाल साड़ी में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Image

vicky and katrina karwa chauth photos (image: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने करवा चौथ की फोटो शेयर की हैं
  • कैटरीना लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं
  • एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का पहला करवाचौथ है। एक्ट्रेस ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा रहा था। कैटरीना कैफ ने करवा चौथ की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विक्की भी कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं।

कैटरीना ने विक्की कौशल संग मनाया पहला करवा चौथ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं कपल की तस्वीरें

कैटरीना ने विक्की के साथ -साथ अपने सास- ससुर के साथ क्यूट फोटो शेयर की हैं। फोटो में कैटरीना ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक फोटो में पति के साथ नजर आ रही हैं। तो एक फोटो में करवा चौथ की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि पहला करवा चौथ। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस अपने जिंदगी के खास पलों को फैंस के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं।

कैटरीना और विक्की ने पिछले साल दिसंबर महीने में शादी की थी। दोनों लवबर्ड्स एक- दूसरे के प्रति प्यार इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक्ट्रेस हर फेस्टिवल को परिवार के साथ सेलिब्रेट करती हैं। शादी के बाद कैटरीना कैफ का पहला करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना और विक्की कौशल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी है। कैटरीना इन दिनों अपनी फिल्म फोन भूत को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article