लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही लगातार धमकियों पर अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने सीना चौड़ा कर बयान दिया है। और साफ कर दिया है कि सलमान खान उनसे माफी नहीं मांगने वाले हैं। इसके पीछे की वजह भी सलीम खान ने बताई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
लॉरेंस बिश्नोई की गैंग लगातार सलमान खान की धमकी भरे मैरेज भेज रही है और सलमान खान से अब 5 करोड़ रुपये तक की भी मांग की है। जिसके बाद चीजें मुश्किल हो गई हैं।
सलमान खान के पिता सलीम खान ने साफ कर दिया है कि लॉरेंस बिश्नोई से उनका बेटा माफी नहीं मांगने वाला है। इन सभी धमकियों के बाद भी खान परिवार का यही फैसला है।
सलीम खान ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि जब उनके बेटे ने किसी जानवर को मारा ही नहीं है तो माफी किस बात की माने। माफी मांगने का मतलब है कि यह मानना कि उन्होंने ऐसा किया है।
लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, फिर भी उनकी गैंग लगातार सलमान खान की मुश्किलें बढ़ा रही है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर सलमान ने माफी नहीं मांगी तो इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
इन धमकियों के बाद अब सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दे दी गई है। पुलिस के साथ ही उनके पर्सनल बॉडीगार्ड भी किसी भी तक की चूक नहीं होने देना चाहते हैं।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को खो दिया है। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ही ली है।
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद कई रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने खाना पीना तक छोड़ दिया है। सलमान खान के लिए अपनी नॉर्मल जिंदगी जीना मुश्किल हो गया है।