बॉलीवुड

Sara Ali Khan के कॉफी विद करण में ब्रेकअप वाली बात पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब दूसरा बात कर रहा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2023, 08:17 AM IST

Sara Ali Khan- Kartik Aaryan Breakup: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने रिलेशनशिप के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस को डेट करने के चक्कर में कार्तिक की तुलना रणबीर कपूर से भी की जाती है। अब कार्तिक ने सारा पर ब्रेकअप को लेकर बात की है।

Image

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan

Sara Ali Khan- Kartik Aaryan Breakup: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने रिलेशनशिप के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस को डेट करने के चक्कर में कार्तिक की तुलना रणबीर कपूर से भी की जाती है। हाल ही में कार्तिक आर्यन की दोनों एक्स सारा अली खान और अनन्या पांडे एक साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आई हैं। चैट शो पर दोनों ही एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। सारा अली खान ने तो कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप को लेकर व मूव ऑन को लेकर भी बात की है। जिसपर अब कार्तिक आर्यन का रिएक्शन सामने आ रहा है।

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो दूसरे को उसको लेकर बात नहीं करनी चाहिए।

‘दूसरे इंसान को ये सोचना चाहिए..’

सारा अली खान का कॉफी विद करण में अपने ब्रेकअप को लेकर बात करना कार्तिक आर्यन को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो सब अच्छा-अच्छा लगता है, हालांकि बाद में जब चीजें नहीं चलती है और वह अलग हो जाते हैं तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए। क्योंकि एक वक्त पर तुम दोनों रिलेशनशिप में थे।’ फैंस का मानना है कार्तिक आर्यन का ये बयान सारा को लेकर ही दिया गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article