बॉलीवुड

क्या ऋतिक रोशन की कजन पश्मीना को डेट करने पर कार्तिक आर्यन, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 06:02 PM IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। उन्होंने कहा भले ही मैं पब्लिक फिगर हूं लेकिन कई बार इन खबरों की वजह से चीजें खराब हो जाती है।

Image

kartik aaryan (credit pic: instagram)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर इन दिनों अपने करियर की बुलंदियो पर है। कार्तिक के पास फ्रेडी, शहजादा और सत्य प्रेम की कथा जैसी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की कजिन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

उन्होंने आगे कहा, मैं इस बात को अच्छी तरह से जनता हूं कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं। लेकिन कई बार आपकी अच्छी दोस्ती होती है, लोग उसे रिलेशनशिप का टैग दे देते हैं और इस तरह की लेबलिंग कई बार लोगों के मुसीबत बन जाती है, जो कि गलत है। मैं इस चीज को समझने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी इतनी मोटी चमड़ी का नहीं हुआ हूं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि मुझे निगेटिव कमेंट पढ़कर फरक पड़ता है। खासतौर पर तब जब मैंने उस तरह की बातें बोली नहीं होती है।

सारा को डेट कर रहे थे कार्तिक

कार्तिक का नाम पहले सारा अली खान के साथ जुड़ा था, हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों ने साथ में इम्तियाज की फिल्म लव आजकल में साथ काम किया था। सारा और कार्तिक इस फिल्म के सेट पर नजदीक आए थे। फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने चैट शो में दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। कार्तिक ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि अब मुझे आदत हो गई है रिलेशनशिप में मेरा नाम लेबल कर देते हैं।

एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में उनके साथ आलया एफ लीड रोल में है। इसके अलावा एक्टर शहजादा में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने शहजादा का टीजर रिलीज किया था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article