बॉलीवुड

चोटिल हाथ लेकर श्रीलीला संग शूटिंग करने पहुंचे Kartik Aaryan, फैन्स को हुई चिंता

Kartik Aaryan Injured At Shoot: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ में चोट लगी नजर आ रही है। हाथ में चोट लगने के बाद भी कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला संग शूटिंग बीच में बंद नहीं की।

Image

Kartik Aaryan Injured on Set

Kartik Aaryan Injured At Shoot: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बीते कुछ दिनों से साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ अनुराग बसु (Anurag Basu) की नई रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग नार्थ बंगाल में कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की एक फोटो इंटरनेट पर सामने आई है। फोटो को जब गौर से देखा गया तो पता चला है कि कार्तिक आर्यन के साथ में चोट लगी हुई। उनके उलटे हाथ पर पट्टी बंधी हुई नजर आई। हाथ में चोट लगने के बाद भी कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला (Sreeleela) संग शूटिंग को जारी रखा।

इन वायरल पिक्स में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला का सिलीगुड़ी के एक होटल में स्वागत होता हुआ भी दिखाई दिया। इस में कार्तिक आर्यन के क्रू के सदस्यों के साथ मस्ती करते हुए बीटीएस शॉट्स भी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का टाइटल पहले 'आशिकी 3' रखा गया था लेकिन मेकर्स ने अब इसके लिए नए टाइटल की तलाश शुरू कर दी है।

कार्तिक आर्यन की इस मूवी के लिए श्रीलीला से पहले तृप्ति डिमरी को फाइनल किया गया था। 'एनिमल' मूवी में तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन्स के बाद निर्माताओं को लग रहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक तृप्ति डिमरी इसके लिए परफेक्ट नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं।

वहीं दूसरी ओर श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदान मेगा ब्लॉकबस्टर मूवी 'पुष्पा 2' में 'किसिक' गाने पर आइटम नंबर करते हुए देखा गया था। कार्तिक आर्यन की इस मूवी के साथ श्रीली हिंदी डेब्यू करने को भी तैयार हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article