करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक है। बेबो की अदाओं पर फैंस काफी दीवाने हैं। हाल ही में बेबो दुबई में एक ज्वैलरी ब्रांड के इवेंट में शामिल होने गई थी। इस दौरान करीना कपूर ने सुपरहिट डांस ट्रैक 'छम्मक छल्लो'पर दिल खोलकर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी इवेंट की तस्वीरें करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन्हें तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-""दिन में मैं अपने कढ़ी चावल के सपने देख रही हूं।"
इस दौरान करीना कपूर खान ने पेस्टल ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपना लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर पहना है। वही एक्ट्रेस ने खुले बाल, बोल्ड आईज और न्यूड मेकअप किया है। एक्ट्रेस की तस्वीरेे देखने के बाद सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बेबो एरा
बेबो की तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"सिर्फ एक लफ्ज तुम्हारे लिए- हसीन।" दूसरे ने कहा- "बेस्ट, मेरी पसंदीदा।" तीसरे ने कहा- "जब डिसेंसी बोलती है।" चौथे ने कमेंट किया- "बेबो एरा।" पांचवें यूजर ने लिखा-"सुंदरता को बया करने के लिए शब्द नहीं।"
इस फिल्म में नजर आएंगी बेबो
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस को लास्ट टाइम फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। अब वह दायरा मूवी में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस पुलिस वाले के रोल में नजर आ रही थी।
