बॉलीवुड

ईस्टर सेलिब्रेशन से करीना-करिश्मा ने शेयर किया क्यूट लुक, कैप ने खींचा सबका ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 20, 2025, 09:58 PM IST

Kareena Kapoor-Karisma Kapoor Ester: एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की अभी हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर में एक अलग ही अंदाज में नजर आईं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर की तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं।

Image

Kareena Kapoor-Karisma Kapoor Ester

Kareena Kapoor-Karisma Kapoor Ester: बॉलीवुड की पॉपुलर बहनें करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बनी रहती हैं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर को कई बार साथ में स्पॉट होती हैं। इसी बीच अब करीना कपूर और करिश्मा कपूर की नई तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर एक नए अंदाज में दिखाई दीं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते है करीना कपूर और करिश्मा कपूर की नई तस्वीर में क्या खास है।

ईस्टर की तस्वीरें हुई वायरल

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने ईस्टर के मौके पर कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। करीना ने अपने इंस्टा पर एक क्यूट सी तस्वीर डाली, जिसमें वो और करिश्मा हाथ से बनी बनी हैट्स पहने नजर आ रही हैं। ईस्टर सेलिब्रेशन में करीना ने पर्पल टॉप और जींस पहनी थी, तो करिश्मा स्ट्राइप वाली ड्रेस में कमाल लग रही थीं। इन बनी हैट्स ने उनके लुक को और मजेदार बना दिया। फैंस देखकर सोच में पड़ गए कि क्या ये टोपियां करीना कपूर के बच्चों तैमूर (Taimur) या जेह (Jeh) ने बनाई होंगी।

करीना-करिश्मा कपूर वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो करीना हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सिंघम अगेन (Singham Again)' में दिखी थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। दूसरी तरफ करिश्मा भी अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। दोनों बहनों का ये ईस्टर सेलिब्रेशन देखकर फैंस को उनकी फैमिली बॉन्डिंग और कूल स्टाइल बहुत पसंद आया। तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article