बॉलीवुड

अस्पताल में भर्ती हुईं Karan Johar की मां हीरू जौहर, अचानक बिगड़ी तबीयत तो मिलने पहुंच रहें हैं बॉलीवुड स्टार्स

Karan Johar's Mother Hospitalized: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की मां हीरू जौहर की तबीयर बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हीरू जौहर की तबीयर बिगड़ने के बाद डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गए हैं। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Karan Johar and Hiroo Johar

Karan Johar's Mother Hospitalized: बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) की मां हीरू यश जौहर (Hiroo Yash Johar) को हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर तब सामने आई जब करण अपने करीबी दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ अस्पताल पहुंचे। हीरू जौहर की उम्र फिलहाल 81 साल है, उनके अस्पताल में भर्ती होने की कोई सटीक वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। कुछ लेटेस्ट रिपोर्टस से पता चलता है कि परिवार ने बताया कि हीरू जौहर की हालत स्थिर है और चिंता का कोई कारण नहीं है। बावजूद इसके फैंस हीरू जौहर की हेल्थ को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं और उनके हेल्थ अपडेट पर नजरें बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की बंपर कमाई से 400 करोड़ी बनी पुष्पा 2, RRR को भी छोड़ा पीछे

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हीरू जौहर अब खतरे से बाहर हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। करण जौहर की मां को 6 दिसंबर, 2024 को भर्ती कराया गया था। करण जौहर के पिता यश जौहर का पहले ही निधन हो चुका है। जिसके बाद उनकी लाइफ में अपनी मां और भी ज्यादा जरूरी हो गई हैं। करण के बच्चे यश और रूही भी अक्सर अपनी दादी हीरू के साथ ही नजर आते हैं।

बीते कुछ सालों से हीरू की हेल्थ थोड़ी बिगड़ती दिखी है। जिसमें 2021 में दो प्रमुख सर्जरी- एक स्पाइनल फ्यूजन और एक घुटने की सर्जरी भी शामिल है। इनके बावजूद, करण ने उनको सुपरहीरो बताया है। करण अक्सर अपने परिवार के बारे में बात करते अक्सर नजर आते हैं, जहां वह और उनकी मां सरोगेसी के जरिए पैदा हुए जुड़वां बच्चों को एक साथ पालने की भी बात करते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article