Karan Johar review Haq: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'हक' को बड़े परदे पर देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसे पॉजिटिव रिव्यू दिए थे। मेकर्स ने 2 जनवरी एक दिन इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। यह उन लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज है, जो इमरान-यामी की मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने से चूक गए थे। दर्शकों के बाद अब सेलेब्स ने भी 'हक' मूवी को देखने के बाद इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी है। हाल ही में करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 'हक' की खून तारीफ की और एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया।
'हक' की तारीफ करते हुए भावुक हुए करण जौहर
मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हक... शाजिया बानो की कहानी और उनकी जीत ने मुझे इतना भावुक कर दिया कि मेरी आंखें नम हो गई हैं... लास्ट में मैं खुद हैरान रह गया और फिल्म देखकर खूब तालियां बजाईं। अफसोस इस बात का है कि मैं इस मूवी को सिनेमाघर में देखने से चूक गया... मुझे नहीं लगता कि इतने सालों में किसी अभिनय ने मुझे इतना प्रभावित किया है...यामी गौतम बेहद शानदार, उत्कृष्ट और उनकी परफॉर्मेंस दमदार रही... उनकी खामोशी, उनकी निगाहें, उनका आखिरी डायलॉग और पूरी फिल्म में उनका हावभाव कला और विश्वास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है... उन्हें सलाम!'

Karan Johar Post for Haq
इस पोस्ट के साथ करण जौहर ने सुपरन वर्मा के निर्देशन की भी खूब तारीफ की। इतना ही नहीं करण जौहर ने जंगल पिक्चर्स, विनीत जैन और अमृता को इस साहसी और महत्वपूर्ण फिल्म के निर्माण के लिए बधाई! रेशुनाथ को भी इतनी सशक्त कथा के साथ एक ठोस और मार्मिक फिल्म लिखने के लिए हार्दिक बधाई। करण जौहर के अलावा आलिया भट्ट ने भी इस मूवी को देखने के बाद यामी गौतम की जमकर तारीफ की है।
