The Raja Saab Box Office Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' (The Raja Saab) के सिनेमाघरों में आने से पहले दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला था। दूसरी बात यह है कि भारत में प्रभास की फैन्स के बीच लोकप्रियता हर गुजरते दिन के साथ बढ़ी है। ऐसे में निर्माताओं को उम्मीद थी कि शुरुआती वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करने एम् सफल रहने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह अब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती दिखाई दे रही है। ओपनिंग डे एक साथ 'द राजा साब' की कमाई में गिरावट ही देखने को मिली है। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म शुरुआती वीकेंड में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।
'द राजा साब' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट
रविवार को हमेशा किसी भी फिल्म के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है लेकिन मारुति की इस हॉरर कॉमेडी का बुरा हाल नजर आ रहा है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन यह कलेक्शन घटकर केवल 26 करोड़ रुपये ही रह गया। वहीं दूसरी ओर अब जो अर्ली रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'द राजा साब' ने रविवार को कुल 20 से 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने रिलीज से पहले 9.15 करोड़ रुपये भी छापे थे। 'द राजा साब' के टोटल कलेक्शन की बात करें तो 109.9 करोड़ रुपये रहा है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास स्टारर का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस मूवी में बड़ी स्टारकास्ट देखने के बाद इसे बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 600 करोड़ रुपये कमाने चाहिए, जो काफी मुश्किल होने वाला है। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, अनुपम खेर, ब्रह्मानंदम और योगी बाबू सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।
