बॉलीवुड

Karan Johar एक्शन फिल्म से छापेंगे करोड़ों रुपये, Alia और Varun संग 'दुल्हनिया 3' पर भी तोड़ी चुप्पी

Karan Johar Confirms Action Movie And Break Silence On Dulhaniya 3: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों को हैरान किया है। अब वह एक्शन फिल्मों में भी हाथ आजमाते दिखेंगे। इस बात पर खुद करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

आलिया-वरुण संग 'दुल्हनिया' फिल्म बनाएंगे करण जौहर!

Karan Johar Confirms Action Movie And Break Silence On Dulhaniya 3: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर यूं तो हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। लेकिन उनकी मूवीज दर्शकों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अभी तक करण जौहर (Karan Johar) की फिल्मों में दर्शकों को भर-भरकर रोमांस देखने को मिला था। लेकिन अब माना जा रहा है कि करण जौहर की फिल्मों में एक्शन भी दिखाई देगा। इस बात की पुष्टि खुद करण जौहर ने की है।

पिंकविला संग बातचीत के दौरान करण जौहर (Karan Johar) से सवाल किया गया कि क्या वह एक्शन फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "जब मैं किसी चीज की घोषणा करता हूं तो उसे करता भी हूं। मेरे लिए एक्शन किसी भावना का नतीजा होता है। किसी के लिए बेवजह लड़ना किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। असल में एक्शन किसी भावना से ही आना चाहिए। अगर मैं यह नैरेटिव बना सकता हूं, जिसमें इमोशन पहले आता है तो उसमें एक्शन भी आएगा और इसके बाद ही हम एक अच्छे टैलेंट को ढूंढ पाएंगे।"

करण जौहर (Karan Johar) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइज के बारे में भी बात की। उन्होंने 'दुल्हनिया 3' पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "हम दुल्हनिया फिल्म बनाना चाहते हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि किसी प्वॉइंट पर आकर हम यह मूवी बनाएंगे भी। यह एक लव स्टोरी फ्रेंचाइज है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है। ये केवल हमने बनाई है। हंपटी, बदरी और अब हम अगली दुल्हनिया मूवी बनाने के बारे में सोच रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article