Sunny Deol Not Attend Hema Malini's Birthday Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने 16 अक्टूबर के दिन अपना 75वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बीते दिन एक्ट्रेस ने एक शानदार पार्टी भी होस्ट की थी, जहां पूरा हाउसफुल था। 75वें जन्मदिन की पार्टी में हेमा मालिनी के करीबी दोस्तों सहित कई बॉलीवुड हस्तियों को भी शामिल होते हुए देखा गया। इस पार्टी में सलमान खान, रानी मुखर्जी, रेखा और जया बच्चन सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स दिखाई दिए। हेमा मालिनी की पार्टी में उनका पूरा परिवार शामिल था और उनके पति धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। हालांकि पार्टी में हेमा मालिनी के सौतेले बेटे सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) कहीं नजर नहीं आए।
कुछ दिनों पहले ही हेमा मालिनी ने दावा करते हुए बताया कि उनके और सौतेले बेटे सनी और बॉबी के बीच सब ठीक है। इसके बाद भी हेमा मालिनी को सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शामिल होते हुए नहीं देखा गया था। बॉलीवुडलाइफ से जुड़े सूत्र के अनुसार हेमा मालिनी ने बर्थडे पार्टी का इनविटेशन भेजा था लेकिन काम के चलते अभिनेता इसमें शामिल नहीं हो पाए। सनी देओल ने हेमा मालिनी को उनके 75वें जन्मदिन पर फूलों का गुलदस्ता भी भेजा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 524 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म में अमीषा पटेल भी लीड रोल में नजर आई थीं।
