karan Deol and Drisha Acharya Honeymoon: करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से 18 जून को शादी कर ली है। करण और द्रिशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। कपल की शादी में पूरा देओल परिवार शामिल हुई थी। शादी के बाद सनी देओल ने बेटे और बहू के लिए ग्रैंड रिस्पेशन रखा था।
अब न्यूली वेड कपल हनीमून के लिए रवाना हो गया है। करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर द्रिशा के साथ हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं।
करण और द्रिशा किसी हिल स्टेशन पर एक- दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिता रहे हैं।
करण ने शेयर की हनीमून की तस्वीर
एक्टर ने पहाड़ और झरनों के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। एक फोटो में करण और द्रिशा एक- साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। करण और द्रिशा कैजुअल आउटफिट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। करण ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो कहां घूम रहे हैं। करण और द्रिशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
करण और द्रिशा ने 18 जून को पंजाबी रीति- रिवाज से शादी की है। शादी के फंक्शन में धर्मेंद्र ने अपने पोते के साथ जमकर डांस किया था। धर्मेंद्र और करण के डांस का वीडियो वायरल हुआ था। पोते की बारात में भी धर्मेंद्र खूब नाचे थे। करण और द्रिशा ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे।
करण ने बॉलीवुड में फिल्म पल पल दिल के पास से डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद एक्टर वेद में नजर आए थे। करण का बॉलीवुड में सक्सेफुल करियर नहीं रहा।
