टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: क्या जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी को किया गलत तरीके से टच? वीडियो देख भड़के दर्शक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 25, 2023, 11:43 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। जैद हदीद और आकांक्षा पुरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जैद आकांक्षा को कमर से पकड़ते हुए नजर आता है। आकांक्षा जैद को इस तरह से टच करने से मना करती हैं।

Image

Jaid Hadi and Akanksha Puri (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। घर में लड़ाई- झगड़े से लेकर लव एंगल देखने को मिल रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच में नेचुरल बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। शो में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच में जमकर फ्लर्ट चल रहा है। जैद ने आकांक्षा से कहा कि वो उससे प्यार करते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

आकांक्षा पुरी और जैद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जैद आकांक्षा को पीछे से पड़कते हुए नजर आ रही हैं। आकांक्षा जैद से कहती हैं कि मुझे पसंद नहीं है कोई ऐसे टच करें।

जैद ने आकांक्षा को किया गलत तरीके से टच

जैद की वजह से आकांक्षा अनकंफर्टेबल नजर आती हैं। जैद का आकांक्षा के साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सलमान ने वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर कोई बात क्यों नहीं की। लोगों का कहना है कि जैद जानबूझकर आकांक्षा को टच कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, आकांक्षा बहुत असहज महसूस कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा, ये जैद ऐसा कैसे कर सकता है और सलमान ने भी कुछ नहीं कहा।

जैद ने शो में आते ही आकांक्षा से अपने प्यार का इजहार कर दिया था और कहा थी वो उनसे शादी करना चाहते हैं। आकांक्षा ने कहा था कि वो ऐसे 4 दिन में किसी से प्यार नहीं कर सकती है। घर में दर्शकों को जैद और मनीषा रानी के बीच की नोकझोंक भी पसंद आ रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article