बॉलीवुड

कपिल शर्मा ने आमिर खान की म्यूज़िकल पार्टी में सजाई महफ़िल, शंकर महादेवन के साथ छेड़ा ऐसा सुर दीवाने हुए लोग

Kapil Sharma Performance at Aamir Khan Party: एक खास वीडियो नजर आई है जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma) गाना गा रहे हैं। सोफ़े पर सभी मेहमानों ने एक महफ़िल सजाई हुई है और सूर-ताल छेड़ते हुए कपिल शर्मा-शंकर महादेवन के साथ गा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

Image

Kapil Sharma Performance at Aamir Khan Party

Kapil Sharma Performance at Aamir Khan Party: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन( Sitaare Zameen Par) पर का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में एक्टर की ये कमबैक मूवी रिलीज होने जा रही है। फिल्म पर आमिर खान ने खूब मेहनत की है जिसका वह बार-बार बखान भी करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपने घर पर रिलीज से पहले एक पार्टी रखी जिसमें उन्होंने कई स्टार्स को इनवाइट किया। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो आज सुबह से ही वायरल हो रही थी, लेकिन अब एक खास वीडियो नजर आई है जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma) गाना गा रहे हैं। सोफ़े पर सभी मेहमानों ने एक महफ़िल सजाई हुई है और सूर-ताल छेड़ते हुए कपिल शर्मा-शंकर महादेवन के साथ गा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

इस मजेदार शाम की झलकियाँ वायरल होते ही, कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा( Kapil Sharma) ने संगीतकार शंकर महादेवन( Shankar Mahadevan) के साथ जैमिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आमिर खान भी शामिल हुए। कपिल शर्मा अक्सर गाते रहते हैं और उन्हें गाने का भी शौक है उन्होंने लाइव दर्शकों के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ गाया। उनके रागों ने आमिर खान और शंकर महादेवन सहित सभी को प्रभावित किया।

वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, "सितारे ज़मीन पर" के विशेष "सितारे" के साथ एक विशेष शाम। सबसे खूबसूरत शाम के लिए आमिर भाई को धन्यवाद और 20 जून को रिलीज़ होने वाली #sitaarezameenpar के लिए आपको शुभकामनाएँ। इस वीडियो में हम सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, गौरी स्प्रैट और किकू शारदा जैसे स्टार्स को देख सकते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article