Kantara OTT Release Date: साउथ की फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को IMDB में भी बेहतरीन रेटिंग मिल रही है। 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद कांतारा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी फिल्म बनकर उभर रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन भी रिलीज हो चुका है, जिसने पहले दिन एक करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। अब फिल्म के मेकर्स ने इसे जल्द ही ओटीटी में रिलीज करने का फैसला किया है।
कांतारा फिल्म के राइट्स को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो से बातचीत हो रही है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म चार नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसी दिन ऐश्वर्या राय फिल्म पोन्नियन सेल्वन भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पोन्नियन सेल्वन भी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। गौरतलब है कि कांतारा 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। देश के ज्यादातर स्क्रीन्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी से अधिक है। फिल्म विक्रम वेधा और पोन्नियन सेल्वन के साथ रिलीज हुई है।
ऐसी है फिल्म की कहानी
कांतारा की स्टारकास्ट की बात करें तो लीड रोल में ऋषभ शेट्टी हैं। वहीं, सप्तमी गौड़ा लीला का किरदार निभा रही हैं। किशोर, अचुत्य कुमार, प्रकाश थुमिनाड, प्रमोट शेट्टी और नवीन डी पाटिल हैं। इस फिल्म को लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दक्षिण कन्नड़ के एक गांव कांतारा पर आधारित है। यहां पर शिवा नाम का एक दबंग है जो अपने समुदाय को भ्रष्ट जमीनदारों और वन विभाग के अधिकारियों से बचाता है। कांतारा कर्नाटक की प्रसिद्ध लोक देवी का नाम है, जो लोगों को बुराई से बचाती है।
कांतारा के प्रोड्यूसर विजय किरागंडूर ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में ज्यादा भाषाओं में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। हिंदी के अलावा फिल्म मलायलम में भी रिलीज होने वाली है।
