बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने किए सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर के दर्शन, पिक्स हुईं वायरल

Kangana Ranaut visits Siddhivinayak-Mumba Devi Temples: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Image

कंगना रनौत ने मुंबई में सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर के दर्शन किए (Pic Credit: Instagram)

Kangana Ranaut visits Siddhivinayak-Mumba Devi Temples: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की हैं। एक्ट्रेस मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने दोनों मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन करते हुए कंगना रनौत द्वारा शेयर की गईं पिक्स अब इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' बनाएगी इतिहास, ScreenX में रिलीज होने वाली बनेगी पहली भारतीय फिल्म)

कंगना ने शेयर की मंदिर दर्शन की तस्वीरें

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा के दर्शन किए।' तस्वीरों में कंगना पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। मंदिर दर्शन के लिए कंगना ने लाल-नारंगी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने साड़ी के पल्लू से अपना सिर ढका हुआ था। अपने लुक को उन्होंने बालों में लगे गजरे और झुमकों के साथ पूरा किया। उनका यह सादगी भरा ट्रेडिशनल लुक फैंस को बेहद पसंद आया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: इस हसीना को ऑफर हुआ था 'Dil Dhadakne Do' में शेफाली शाह का किरदार, मेकर्स ने रातोंरात किया बाहर)

कंगना रनौत इन दिनों अपने राजनीतिक सफर के साथ-साथ फिल्मी करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। वह आखिरी बार ‘इमरजेंसी’ (2025) में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ‘भारत भाग्य विधाता’ का भी हिस्सा हैं, जो 2008 के मुंबई हमलों के बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म है।

‘क्वीन 2’ में फिर लौटेंगी रानी बनकर

कंगना रनौत ने अपनी चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल ‘क्वीन 2’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस फिल्म में वह एक बार फिर रानी के किरदार में नजर आएंगी। साल 2014 में रिलीज हुई ‘क्वीन’ में कंगना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी शादी टूटने के बाद वह अकेले अपने हनीमून पर यूरोप चली जाती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article