Ramayana to Release in ScreenX Format: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, सई पल्लवी और साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारियां अभी से शुरू कर दे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने CJ 4DPLEX के साथ खास समझौता किया है, जिसके तहत फिल्म को दुनिया भर के करीब 1,300 ScreenX और 4DX ऑडिटोरियम में रिलीज किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Avengers Doomsday' की प्री-सेल्स ने 'Spider-Man Brand New Day' को चटाई धूल, तगड़ी ओपनिंग लेगी मार्वल की फिल्म)
ScreenX में 270 डिग्री का दिखेगा अनुभव
ScreenX तकनीक फिल्म देखने के अनुभव को और शानदार बनाने के लिए जानी जाती है। इसमें फिल्म के चुनिंदा हिस्सों को सामने वाली स्क्रीन के साथ ऑडिटोरियम की साइड वॉल पर भी दिखाया जाता है। इससे दर्शकों को करीब 270 डिग्री का विजुअल अनुभव मिलता है। 'रामायण' में भी कुछ खास एक्शन और ड्रामेटिक सीक्वेंस को ScreenX के लिए तैयार किया गया है। इस मूवी के हर सीन को तीन स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाएगा बल्कि कुछ सीन्स के साथ ही ऐसा किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: इस हसीना को ऑफर हुआ था 'Dil Dhadakne Do' में शेफाली शाह का किरदार, मेकर्स ने रातोंरात किया बाहर)
4DX में एक्शन का मिलेगा अलग एहसास
ScreenX जहां दर्शकों को शानदार विजुअल का एक्सपीरियंस देगा। वहीं दूसरी ओर 4DX फिल्म के एक्शन को महसूस करने का मौका देगा। 4DX ऑडिटोरियम में मूवमेंट वाली सीटों के साथ हवा, पानी, कंपन, रोशनी, खुशबू और अन्य इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। 'रामायण' के कुछ खास सीक्वेंस को 4DX के लिए भी तैयार किया गया है। इससे दर्शक फिल्म के बड़े एक्शन और शानदार सीन्स को सिर्फ स्क्रीन पर देखेंगे ही नहीं बल्कि उन्हें महसूस भी कर सकेंगे।
ऐसी है 'रामायण' की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा Prime Focus Studios के बैनर तले DNEG और यश की Monster Mind Creations के साथ मिलकर कर रहे हैं। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन ने लिखा है, जबकि फिल्म का संगीत हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं।
