बॉलीवुड

Kangana Ranaut के हाथ पीले होने का आ गया है वक्त, जल्द उठने वाली है एक्ट्रेस की डोली!

Kangana Ranaut Ready To Tie Knot Soon: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाकपन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कंगना रनौत का आज 37वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर एक्ट्रेस को लेकर खबर आई है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Image

कंगना रनौत जल्द करेंगी शादी

Kangana Ranaut Ready To Tie Knot Soon: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्मों और अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। कंगना रनौत को उनके बेबाकपन के लिए खूब जाना जाता है। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय पेश करती हैं। यहां तक कि कई बॉलीवुड स्टार्स को भी आंख दिखाने में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कभी पीछे नहीं हटी हैं। आज एक्ट्रेस का 37वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर ही ये खबर भी आई है कि कंगना रनौत जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि एक्ट्रेस के हाथ जल्द ही पीले होने वाले हैं। दरअसल, कंगना रनौत के करीबी सूत्र होने का दावा करने वाले एक शख्स ने रेडिट पर पोस्ट की थी कि उनकी जल्द ही शादी होने वाली है। हालांकि शख्स ने बाद में अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। पोस्ट के मुताबिक, कंगना रनौत की कुछ ही महीनों में डोली उठने वाली है। अपनी शादी के शुभअवसर पर वह एक खूबसूरत साड़ी पहनेंगी, जिसे एक अनकॉमन फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किया जाएगा।

लेकिन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से जुड़े सूत्र ने यह नहीं बताया कि एक्ट्रेस कब और किससे शादी करने वाली हैं। वहीं 'तेजस' एक्ट्रेस की टीम की ओर से भी मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे में कंगना रनौत की शादी की खबर सच है या झूठ, इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि कंगना रनौत को शादी करता देखने के लिए फैंस भी इंतजार कर रहे हैं।

शादी पर क्या है कंगना रनौत की राय

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने टाइम्स नाउ संग एक्सक्लुसिव बातचीत में कहा था कि वह एक फैमिली वाली इंसान हैं। उनका कहना था, "हर लड़की शादी करने और परिवार बनाने का सपना देखती है। मैं खुद भी एक फैमिली पर्सन हूं और ये मेरे लिए बहुत जरूरी भी है। मैं शादी करना चाहती हूं और परिवार बनाना चाहती हूं। ये चीज 5 सालों के अंदर-अंदर हो जाएगी। ये और अच्छी बात होगी, अगर ये अरेंज और लव मैरिज होगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article