बॉलीवुड

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- 'बेवकूफ लोगों को कभी'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2025, 12:35 PM IST

Kangana Ranaut on Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रिएक्शन दिया है। इसको लेकर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) पर जमकर निशाना साधा है। कंगना रनौत की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Image

Kangana Ranaut on Raja Raghuvanshi Murder Case

Kangana Ranaut on Raja Raghuvanshi Murder Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रनौत कभी बॉलीवुड को लेकर बयान देती नजर आती हैं, तो कभी देश की राजनीति पर रिएक्शन देती दिखाई देती हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने इंदौर के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड पर बयान दिया है। कंगना रनौत का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के इस बयान को लेकर बी-टाउन में भी खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत ने क्या बयान दिया है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत ने दिया बयान

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले पर हर कोई अपना रिएक्शन देता नजर आ रहा है। इसी बीच अब इस मामले पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौतका गुस्सा फूटा है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को 'क्रूर, जघन्य और बेवकूफी भरा' बताते हुए सोनम रघुवंशी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि 'ये कितना बेतुका है एक औरत अपने माता-पिता के डर से शादी के लिए नहीं कह सकती लेकिन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ कोल्ड-ब्लडेड मर्डर प्लान कर सकती है। ये बात सुबह से मेरे दिमाग में घूम रही है, लेकिन मैं इसे समझ ही नहीं पा रही। बेवकूफ लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि ये नुकसान नहीं पहुंचा सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। इंटेलिजेंट लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें बेवकूफ इंसान को ये तक नहीं पता होता कि वो क्या कर रहा है! अपने आस-पास की बेवकूफी से बहुत सावधान रहें।'

Kangana ranaut Instagram

Kangana ranaut Instagram

क्या है पूरा मामला

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब 29 साल के राजा रघुवंशी जो मई 2025 में सोनम से शादी के बाद मेघालय हनीमून पर गए थे और 2 जून को एक गहरी खाई में लाश मिली। शुरुआत में सोनम को लापता माना गया, लेकिन बाद में मेघालय पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article