बॉलीवुड

Kamal Haasan: कमल हसन की फिल्म ‘विक्रम’ ने नाम बड़ी उपलब्धि, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगी शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:29 AM IST

Kamal Haasan Film Vikram to be screened at busan International Film Festival: सुपर स्टार कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ ने बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन रहा है। इसके बाद अब फिल्म के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। विक्रम को 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।

Image

कमल हासन की फिल्म विक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • कमल हसन की फिल्म ‘विक्रम’ के नाम बड़ी उपलब्धि।
  • फिल्म विक्रम 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में शामिल होगी।
  • यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

Kamal Haasan Film Vikram: सुपरस्टार कमल हासन की तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम' (Vikram) अब अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करने जा रही है। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म ‘विक्रम’ 27वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) (Busan International Film Festival) में दिखाई जाएगी। खुद फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।

हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म ‘विक्रम’ जिसमें विजय सेतुपति और फहद फासिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को ओपन सिनेमा कैटेगरी में फिल्म गाला में 5-14 अक्टूबर तक दिखाया जाएगा।

इस तरह की फिल्मों को चुना जाता है

सह-निर्माता टर्मरिक मीडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट करते हुए बताया कि, ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि विक्रम को 27वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 में दिखाने के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है।’

हासन के बैनर राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि ओपन सिनेमा कैटेगिरी नई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी फिल्मों को चुनती है जो लोकप्रिय होने के साथ ही आर्टिस्टिक भी होती हैं। बता दें कि डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म ‘विक्रम’ 3 जून को रिलीज की गई थी।

दुनिया की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'विक्रम'

दुनिया भर में फिल्म 'विक्रम' की खूब सराहना की गई है। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को चुना जाना एक काफी बड़ी उपलब्धि है। आरकेएफआई के सीईओ वी नारायणन ने एक बयान में कहा, ‘दुनियाभर की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों के साथ विक्रम को दिखाया जाएगा, यह एक बड़ी उपलब्धि हैं। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए हम दर्शकों के आभारी हैं।’

बता दें कि इंडिया की एक और फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड मेवज़ाकी’ को भी इसी कैटेगरी के अंदर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में आदिल हुसैन, सिद्धार्थ मेनन, मंदिरा बेदी, नासिर एम, मेधा शंकर, विधात्री बंदी, नफीसा अली, गीतांजलि राव ने एक्टिंग की है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article