Kajal Aggarwal Baby Photos : साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काजल अग्रवाल (kajal Aggarwal) ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने बेटे नील (Kajal son Neil) के साथ क्यूट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने बेटे और पति के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दीं। काजल ब्लू कलर के सिंपल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहली बार एक्ट्रेस ने अपने बेटे नील का चेहरा दिखाया है। नील काफी क्यूट लग रहे हैं। काजल और नील की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
काजल ने बेबी को प्रैम में सुलाया हुआ है। एक्ट्रेस ने बेबी के साथ पैपराजी को कई पोज दिए। एक्ट्रेस बेटे और पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद एक्ट्रेस फैमिली के साथ वेकेशन पर निकली हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स लगातार इन फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। काजल ने 19 मई 2022 को बेटे नील को जन्म दिया है। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती हैं।
काजल अग्रवाल ने दिखाई पहली बार अपने बेटे की फोटो

kajal aggarwal baby
इंडियन 2 से पर्दे पर वापसी करेंगी काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल लंबे समय से ब्रेक पर थीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में घुड़सवारी का वीडियो शेयर कर बताया था कि वो काम पर वापस लौट रही हैं। उन्होंने कहा प्रेग्नेंसी के बाद मेरी बॉडी कॉफी बदल गई हैं। एक्ट्रेस जल्द बड़े पर्दे पर कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस घुड़सवारी, मार्शल आर्ट्स सीख रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। इंडियन 2 सुपर हिट ब्लॉकबस्टर फिल्म इंडियन का सीक्वल है। इंडियन 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
