बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Box office: 'दृश्यम 3' का डटकर मुकाबला करेगी 'हनुमान अंश', 54वें दिन कमाए इतने करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बीते मंगलवार को भी करोड़ों रुपये का बिजनेस कर मेकर्स को हैरान कर दिया है। यह फिल्म 'दृश्यम 3' को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Image

'दृश्यम 3' को टक्कर दे सकती है 'हनुमान अंश' (Pic Credit: Instagram)

Hanuman Ansh Box Office Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'हनुमान अंश' की चर्चा चारोंओर हो रही है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है। ट्रेड एनालिस्ट भी हर दिन के आंकड़े देखकर हैरान रह जाते हैं। बीते मंगलवार को यह फिल्म करोड़ों रुपये अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रही। हैरान की बात यह है कि अगर कमाई का सिलसिला इस तरह की जारी रहा तो यह अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के खतरा बन सकती है, जो 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Paradise Box Office: गिरावट के बावजूद 100 करोड़ी बनी Nani की फिल्म, देखें आंकड़े)

500 करोड़ रुपये के क्लब में हो सकती है शामिल

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार फिल्म 'हनुमान अंश' ने 54वें दिन भारत में करीब 3.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के लिए 4,411 शो रखे गए थे। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के कलेक्शन में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारत में अब तक फिल्म 'हनुमान अंश' ने 312.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 369 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 408 करोड़ रुपये हो गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Income Tax की रेड के बाद Vashu Bhagnani की तबीयत बिगड़ी !! लंदन के अस्पताल में हुए भर्ती)

'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक प्रभाव से जुड़ी है। नीम करौली बाबा के भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़ी संख्या में भक्त हैं। 54 दिनों में यह फिल्म हर दर्शक के दिल के करीब पहुंच चुकी है। 2 अक्टूबर को अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज होने वाली है। एडवांस बुकिंग के मामले में 'दृश्यम 3' किसी से पीछे नहीं है। इस मूवी की टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article