बॉलीवुड

बंद्रा में हुए हमले के बाद सैफ अली खान ने इस देश में खरीदा घर, कहा- 'ये बहुत सेफ है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2025, 09:11 AM IST

Saif Ali Khan Buy New House: ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स (Jewel Thief: The Heist Begins)’ की रिलीज से पहले एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक नया घर खरीदा है। सैफ अली खान ये घर इंडिया में नहीं बल्कि इस देश में है। इस घर को लेकर सैफ अली खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है।

Image

Saif Ali Khan New House

Saif Ali Khan Buy New House: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक एक्टर इसमें सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं। सैफ अली खान की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े भी अपडेट्स सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पुलिस की नई रिपोर्ट सामने आई थी। अब इन सब के बाद सैफ अली खान से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सैफ अली खान ने एक नया घर खरीदा है। तो चलिए जानते हैं कहां सैफ अली खान का नया घर और क्या-क्या खासियत है इसमें।

सैफ अली खान ने खरीदा नया घर

एक्ट्रेस करीना कपूर के पति और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सैफ अली खान ने अभी हाल ही में Alfardan Group की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया की उन्होंने कतर में एक आलीशान घर खरीदा है। सैफ अली खान का ये घर कतर के द पर्ल में द रेजिडेंसेस एट द सेंट रेजिस मार्सा अरबिया आइलैंड (The Residences at The St. Regis Marsa Arabia Island, The Pearl) में है, जो अपनी खूबसूरती और लग्जरी के लिए फेमस है। इस घर को लेकर सैफ अली खान ने कहा कि 'यहां बहुत सेफ फील होता है, जो मेरे लिए सबसे जरूरी है।' आपको बता दें कि एक्टर के पास पहले से पटौदी पैलेस (Pataudi Palace) और बांद्रा में एक शानदार अपार्टमेंट है, और अब कतर वाला ये घर उनकी लिस्ट में जुड़ गया है।

सैफ अली खान का वर्क फ्रंट

सैफ अली खान इस घर के अलावा नेटफ्लिक्स पर अपनी नई फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स (Jewel Thief: The Heist Begins)’ को लेकर भी चर्चा में है। सैफ अली खान की ये फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ निकिता दत्ता (Nikita Dutta), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) भी अहम रोल में होंगे। सैफ अली खान के नए घर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article