बॉलीवुड

विराट कोहली को 'बाबर का बाप' कहने के लिए मजबूर करने वालों को जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले 'तुम नीच हो...'

भारत के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बीते दिन भारत-पाक मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ की थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनको विराट कोहली को बाबर का बाप कहने को मजबूर करने की कोशिश की। जावेद अख्तर ने इस लोगों को जबरदस्त रिप्लाई किया है और कहा है कि ऐसे लोगों को देशभक्ति का मतलब ही नहीं पता है।

Image

Virat Javed Akhtar

रविवार के दिन विराट कोहली ने भारत-पाक मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14000 रन पूरे किए और आखिर में शतक भी पूरा किया। विराट कोहली की इस एजीवमेंट ने न केवल भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने में मदद की बल्कि पूरे देश का दिल खुश कर दिया। जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने भी विराट कोहली की तारीफ में सोशल मीडिया पर कुछ शब्द लिखे, जिन पर कुछ लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि जावेद अख्तर को विराट की तारीफ के साथ-साथ उन्हें बाबर का बाप कहकर संबोधित करना चाहिए। जावेद अख्तर ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है और उनकी बोलती बंद कर दी है।

जावेद अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ में क्या लिखा?

लेखक जावेद अख्तर ने भारत-पाक मैच के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, "विराट कोहली जिंदाबाद... हम बहुत ज्यादा खुश हैं और हमें तुम पर बहुत गर्व भी है।" जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर लोगों ने उनसे कहा 'जावेद, बाबर का बाप कोहली... बोलो जै श्रीराम...।' जावेद अख्तर को लोगों का ये भद्दा मजाक अच्छा नहीं लिखा और वो समझ गए कि लोगों ने उनके पोस्ट के नीचे ये कमेंट क्यों किया है? इन लोगों को जवाब देते हुए जावेद अख्तर साहब ने लिखा, "मैं तो सिर्फ ये कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और तुम नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो कि देशप्रेम क्या होता है?"

जावेद अख्तर के सपोर्ट में आकर खड़े हुए फैंस

जब लोग जावेद अख्तर को घेरने की कोशिश कर रहे थे तब कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी आगे आए। इन लोगों ने जावेद अख्तर को कमेंट में लिखा कि उन्हें ऐसे ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ट्रोल्स को जवाब देने से कोई फायदा नहीं होना वाला है क्योंकि ये यही चाहते हैं कि अच्छो लोगों को गुस्सा आए और वो भी उनकी तरह कीचड़ में आ जाएं। वैसे जावेद अख्तर विवाद पर आपका क्या सोचना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article