Javed Akhtar Tweet: लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। इस बीच जावेद अख्तर के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) की जमकर क्लास लगाई है। जावेद अख्तर का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-रांची पहुंचीं Kunickaa Sadanand, झारखंड के छात्रों से की मुलाकात, सरकार से कहा-'बच्चों की बात सुनें...')
जावेद अख्तर ने लगाई क्लास
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय को लेकर टिप्पणी की, जिस पर भारतीय लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कार्यक्रम में आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की आबादी करीब 3-4 प्रतिशत है और वहां के मुसलमान हिंदुओं को सहन करते हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सोच में अंतर बताते हुए कहा कि भारत का अपना एजेंडा है और वहां कुछ लोग अखंड भारत में विश्वास करते हैं। जरदारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को आजादी दी जाती है और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि हिंदू लोग भारत के बजाय पाकिस्तान में रहना पसंद करेंगे।
जरदारी के इस बयान पर जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर उन्हें जवाब दिया। उन्होंने खास तौर पर पाकिस्तान में हिंदू आबादी के लिए सहन करने जैसे शब्द का इस्तेमाल करने पर सवाल उठाया। जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति खुद अपने देश की 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को सहन करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे जरदारी के पुराने विवादित उपनाम ‘मिस्टर टेन परसेंट का जिक्र करते हुए उन पर तंज कसा। अख्तर ने अपने पोस्ट में कहा कि जरदारी हमेशा से अपने आसपास के लोगों के प्रति असंवेदनशील रहे हैं और उनकी यह टिप्पणी भी इसी सोच को दिखाती है। उनके इस बयान के बाद भारत और पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई है।
