बॉलीवुड

Mili Teaser: ‘मिली’ का टीजर हुआ रिलीज, बर्फ में फंसी दिखीं जान्हवी कपूर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 05:26 PM IST

Janhvi Kapoor Film Mili Teaser: फिल्म में जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं, जो एक चिकन हब के एक फ्रीजर रूम में फंस जाती है। फिल्म में जाह्नवी के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Image

mili

Mili Teaser: जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म मिली को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 अक्टूबर को मिली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पोस्टर में जान्हवी कपूर का लुक एक दम उनके पर्सनैलिटी को सूट कर रहा है क्योंकि वह बैग टांगकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में वह बिल्कुल अपने असल व्यक्तित्व के करीब लग रही हैं। पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है मिली और इस रोल को जान्हवी कपूर निभाने वाली हैं। इसी के साथ आज ही मेक्रस ने मिली का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है।

फिल्म में जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं, जो एक चिकन हब के एक फ्रीजर रूम में फंस जाती है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी, जहां फिल्म में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाएंगे। वहीं, मनोज पाहवा, जाह्नवी के पिता का रोल अदा करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन माथुकुट्टी जेवियर कर रहे हैं। वहीं, एआर रहमान इस फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं।

जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म गुड लक जेरी में देखा गया था और उससे पहले वह फिल्म रूही में नजर आई थीं। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो मिली के अलावा वह मिस्टर एंड मिसेज माही और बवाल जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर ने 2008 में धड़क मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद वह पर्दे पर गुंजन सक्सेना में दिखाई दी थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article