बॉलीवुड

Ram Setu Trailer: कब उठेगा रामसेतु के ट्रेलर से पर्दा, अक्षय कुमार ने फैंस को बता दी कंफर्म डेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:11 PM IST

Ram Setu Trailer Release date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रामसेतु के ट्रेलर से पर्दा उठने वाला है। फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने ही फैंस को दे दी है।

Image

Ram Setu Trailer: कब उठेगा रामसेतु के ट्रेलर से पर्दा, अक्षय कुमार ने फैंस को बता दी कंफर्म डेट

Akshay Kumar Ram Setu Trailer Release date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के कई पोस्टर और टीजर सामने आ चुके हैं। इन टीजर पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जगा दी है। अब इस फिल्म के ट्रेलर से पर्दा उठने वाला है। फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने ही फैंस को दे दी है। फैंस काफी समय से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने इस फिल्म के नए पोस्टर शेयर किए जिसमें अक्षय कुमार, जैक्लीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा नजर आ रही हैं। इन पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने बताया कि रामसेतु का ट्रेलर 11 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाला है। जैसे ही फैंस को इस कंफर्म डेट की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्विटर पर रामसेतु ट्रेलर ट्रेंड करने लगा।

रामसेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है जिन्हें तेरे बिन लादेन और परमाणु जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को बनाने में काफी वक्त लगा। कोराना काल के आसपास इसकी घोषणा की गई थी। अब ये फिल्म 25 अक्टूबर को दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विवाद में फंसी अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु विवाद में घिर गई है। फिल्म की कहानी में आर्कियोलॉजिस्ट रामसेतु के मिथर या वास्तविकता का प्रमाण ढूंढता है। बीजेपी सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु से जुड़े लोगों को लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस में दावा किया है कि फिल्म से रामसेतु से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है। एक्शन एडवेंचर फिल्म राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article