Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनके बारे में फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक काफी समय से जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
लंदन में रोमांटिक हुए जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है। इस बीच जाह्नवी कपूर और शिखर का नया क्लिप वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी और शिखर एक-दूसरे का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। जहां जाह्नवी टॉप और जींस में खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं शिखर ग्रीन टीशर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दोनों के साथ खुशी कपूर भी दिखाई दे रही हैं। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों की जोड़ी एक नंबर है।' दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों शादी कब कर रहे है।'
इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
बीते साल जाह्नवी कपूर ने साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाया था। उनकी फिल्म देवरा रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंन जूनियर एनटीआर के साथ काम किया था। अब जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म परम सुंदरी में नजर आने वाली हैं। इस मूवी के उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। फिल्म इन दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब हैं। बताते चलें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को लगातार विजुअल ट्रीट दे रही हैं।
