Sunny Deol's Jaat Movie Poster: गदर 2 की रिलीज के बाद से ही सनी देओल की बॉलीवुड में दमदार वापसी हो गई है। इस बीच अब सनी देओल कई अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। आज 19 अक्टूबर 2024 को सनी देओल के जन्मदिन के मोके पर उनकी अपकमिंग फिल्म जाट (Jaat) का पहला लुक सामने आ गया है। जो काफी दमदार लग रहा है। इस पोस्टर में सनी देओल एक एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और इस बार उनके हाथ में हैंडपंप की जगह एक पंखा नजर आ रहा है। मेकर्स ने सनी देओल के इस मासी अवतार को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद यह काफी तेजी से वायरल भी होने लगा है। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'
'जाट' में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में हैं। पिछले साल 2023 में सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स को धराशाही कर दिया था। जिसके बाद अब सनी देओल एक बाद फिल्म बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म जाट का पहला लुक सामने आ गया है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।
सनी देओल की फिल्म Jaat का पहला लुक आया सामने
सनी देओल के साथ ही इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को साउथ के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनाया जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल अपडेट शेयर नहीं किया गया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि इसे गणतंत्र दिवस 2025 पर रिलीज किया जा सकता है। इस पैन इंडिया फिल्म ने पोस्टर से ही फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सनी देओल को एक्शन अवतार में एक बार फिर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
