बॉलीवुड

Kiara Advani-Sidharth Malhotra ने Karan Johar संग साइन नहीं की 3 फिल्मों की डील, सामने आई सच्चाई

Karan has not offered 3 film deal to Kiara-Sid: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को ने जब से शादी की है, तब से ये खबरें फैल रही हैं कि करण जौहर ने इस कपल के साथ 3 फिल्मों की डील साइन की है। हालांकि करण जौहर के बैनर ने इन खबरों को कोरी अफवाह बताया है।

Image

Kiara Advani-Sidharth Malhotra ने Karan Johar संग साइन नहीं की 3 फिल्मों की डील, सामने आई सच्चाई

Karan has not offered 3 film deal to Kiara-Sid: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 के दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ 7 फेरे लेकर घर बसाया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जब से शादी की है, तब से ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि करण जौहर ने दोनों को वेडिंग गिफ्ट के रूप में 3 फिल्मों की डील दी है, जिससे इस कपल को करोड़ों रुपये का फायदा होगा। जब से यह खबर मीडिया में फैली है, तब से ही हर कोई इस कपल को बधाई दे रहा है और करण जौहर की दरियादिली की तारीफ कर रहा है। फैंस करण जौहर से खुश हैं कि उन्होंने इस क्यूट कपल को फिर से साथ लाने का मेगा प्लान बनाया है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को साथ देखने के लिए उत्साहित फैंस के लिए इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार मीडिया में फैल रही खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। करण जौहर ने कियारा-सिड के साथ ऐसी कोई डील साइन नहीं की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करण जौहर ने सिड-कियारा को वेडिंग गिफ्ट दिया है लेकिन वो 3 फिल्मों की डील नहीं है।

करण जौहर के बैनर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'करण जौहर और कियारा आडवाणी करण जौहर के काफी करीब हैं। करण जौहर को इन दोनों को किसी कॉन्ट्रैक्ट में बांधने की जरूरत नहीं है। करण को बस कियारा-सिड को बोलना है कि वो किस फिल्म में उन्हें चाहते हैं। कियारा-सिड तुरंत करण जौहर को हां बोल देंगे। सिड-कियारा ने कभी भी करण से पैसों को लेकर बात नहीं की है तो अब वो निर्माता से ऐसी बातें क्यों करेंगे?'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article