इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल (Babil) अपनी अपकमिंग फिल्म Qala से डेब्यू करेंगे। आज के समय में जहां स्टार किड्स को सीधा फिल्मों में एंट्री मिल जाती है और उन पर नेप्टोजिम का आरोप लगता है। जबकि बाबिल को कोई ऐसा मौका नहीं मिला। उन्होंने सबसे अलग रहा चुनी।बाबिल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी जर्नी और पिता इरफान के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि लोगों को मेरी फिल्म Qala से काफी उम्मीदें है। इस फिल्म का निर्देशन अनविता दत्त गुप्तन ने किया है। फिल्म में बाबिल के साथ तृप्ति ड्रिमी, स्वास्तिका मुखर्जी हैं। फिल्म में 1940 के भारत को दिखाया गया है।
बाबिल ने कहा कि मैंने अपने काम को हमेशा उस लेगेसी के साथ जोड़कर देखा है। मैं हमेशा हर काम में अपना बेस्ट देना चाहता हूं। हमने इसके लिए दो साल पहले शॉट किया था। एक अभिनेता के रूप में मैंने खुद को ग्रो करते हुए देखा है, इसीलिए मैं हमेशा सोचता हूं कि ये करना चाहिए या फिर ये हो सकता है। लेकिन मैं ये भी मानता हूं आप जो भी आर्ट फॉलो करते हैं उसकी अपनी एक जर्नी होती है और इस दौरान आपको अपने इगो नहीं लाना चाहिए।
फिल्मों में काम पाने के लिए बाबिल दे रहे हैं ऑडिशन
फिल्म के बारे में बात करते हुए बाबिल ने कहा- मुझे लगता है इरफान खान का बेटा होने की वजह से लोगों मुझे से बहुत ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं। मैंने अपने काम के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा कि लोग मुझसे कनेक्टेड फील करे। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसे कौन प्रोड्यूस कर रहा है या डायरेक्ट कर रहा है। मुझे बस इतना पता है कि मुझे ये कैरेक्टर निभाना है।
उन्होंने कहा कि मैंने फिल्मों में काम पाने के लिए कई ऑडिशन दिए हैं और कई में रिजेक्ट हुआ हूं। मैं कभी ये नहीं सोच सकता कि मेरी मां किसी से मेरे लिए फेवर मांगेगी। आज भी मैं ऑडिशन देता हूं और चीजें सही नहीं होती है तो गुस्सा होती है। मेरी मां कभी किसी ने कहेंगी करा दो इसका। ये हमारे संस्कार के खिलाफ है। बाबिल की फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वो वेब सीरीज द रेलवे मैन में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ आर माधवन, केक मेनन और दिव्येंदु लीड रोल में है।
