बॉलीवुड

Ind Vs Aus WC Final 2023: इंडिया की हार के बाद Athiya Shetty ने किया टीम को सपोर्ट, बोलीं 'हमें गर्व है...'

Ind Vs Aus WC Final 2023: बीते दिन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 का आईसीसी वर्ल्डअप का फाइनल मैच खेला। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। ऐसे में अब टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाते हुए अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सबसे अच्छी टीम है।

Image

Athiya Shetty And KL Rahul

Ind Vs Aus WC Final 2023: 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत को मिली मात से पूरा देश हैरान हैं। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। लोगों की उम्मीद थी कि इंडिया के सभी प्लेयर फोम में चल रहे थे और ऑस्ट्रेलिया को हराना उनके लिए ज्यादा मुश्किल भरा नहीं होगा। लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर 6वीं बार वर्ल्डअप अपने नाम कर लिया है। इंडिया को मिली हार के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंडियन क्रिकेट टीम की शानदार फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह टीम सबसे अच्छी टीम है। हमें आप पर गर्व है टीम इंडिया।' अथिया शेट्टी के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी टीम का मनोबल बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। बता दें कल स्टेडियम में हार के बाद अथिया शेट्टी काफी निराश दिख रही थीं। स्टेडियम से उनकी फोटो भी खूब वायरल हुई है।

Athiya Shetty Post

Athiya Shetty Post

अथिया शेट्टी के बगल में अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। इस दौरान अथिया शेट्टी को कैजुअल लुक में देखा गया था। अथिया और अनुष्का के अलावा इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने के लिए शाहरुख खान, गौरी खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और आयुष्मान खुराना जैसे कई सेलेब्स स्टेडियम में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article