बॉलीवुड

Ileana D’Cruz के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, बेबी बॉय की फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

Ileana D'Cruz Welcome Second Baby Boy: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने दूसरे बेटे का वेलकम किया है। इस गुड न्यूज को इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे का क्या नाम रखा है।

Image

Ileana D’Cruz

Ileana D'Cruz Welcome Second Baby Boy: इलियाना डिक्रूज और उनके पति माइकल डोलन के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने बेबी बॉय की तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे की तस्वीर फैंस के साथ शेयर भी की है।

इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"कीनू राफे डोलन। 19 जून, 2025 को मेरे बेटे का जन्म हुआ। हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।" बेबी कीनू का आगमन इलियाना और माइकल द्वारा अगस्त 2023 में अपने पहले बच्चे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत करने के लगभग 2 साल बाद हुआ है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। पीसी ने ताली बजाने वाली इमोजी बनाया है। वही करणवीर शर्मा ने बधाई देते हुए लिखा, "बधाई हो मम्मी।"

2023 में रचाई थी शादी

इलियाना और माइकल ने 2023 में गुपचुप शादी रचाई थी। इलियाना ने अप्रैल 2023 में इंस्टाग्राम पर अपनी पहली प्रग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जल्द ही आ रहा है। तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती, मेरे छोटे प्यारे।" पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन के जन्म के दौरान एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा था-"कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे लड़के का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं।

इस फिल्म में नजर आई थी एक्ट्रेस

रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस को 'रेड 2' ऑफर की गई थी, लेकिन शेड्यूलिंग के कारण ये फिल्म वाणी कपूर को सौंप दी गई। इलियाना को आखिरी बार 2024 में गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित दो और दो प्यार में देखा गया था। फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति भी थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article