बॉलीवुड

डेब्यू से पहले ही Ibrahim Ali Khan के पीछे दौड़े मेकर्स, दिनेश विजन संग साइन की सेकंड मूवी

Ibrahim Ali Khan Second Movie: यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी होगी जिसमें इब्राहिम लीड किरदार मे नजर आने वाले हैं। इब्राहिम को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई जिसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है

Image

Ibrahim Ali Khan Second Movie

Ibrahim Ali Khan Second Movie: सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान( Ibrahim Ali Khan) जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में करण जौहर( Karan Johar) के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया था। अब वह जल्द ही अपनी आगमी फिल्म सरजमीन से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इब्राहिम के पास पहले से ही अपनी डेब्यू फिल्म है जिसकी तैयारियों में वह लगे हुए हैं अब हाल ही में खबर आ रही है कि उन्हें अपनी अगली फिल्म भी मिल गई है। वह जल्द ही दिनेश विजन के साथ दूसरी फिल्म साइन करने जा रहे हैं।

इब्राहिम अली खान दिनेश विजन को फिल्म 'दिलेर' में नजर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म को कुणाल देशमुख डायरेक्ट करने वाले हैं यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी होगी जिसमें इब्राहिम लीड किरदार मे नजर आने वाले हैं। इब्राहिम को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई जिसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है और जल्द ही वह शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

सरजमीन से करेंगे डेब्यू

इब्राहिम अली खान जल्द ही सरजमीन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल देवगन( Kajol Devgan) और पृथ्वीराज नजर आने वाले हैं फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article