बॉलीवुड

War 2 देखकर खुशी से झूमे फैंस का ऋतिक रोशन ने किया शुक्रिया अदा, पोस्ट शेयर कर बताया 'कबीर' को खास

Hrithik Roshan Post for Fans: वॉर 2 थिएटर में धमाल कर रही है । थिएटर्स से जो तस्वीरें सामने आ रही है उसमें फैंस वॉर 2 देखकर खुशी से झूम रहे हैं। फिल्म की कमाई देखकर ऋतिक रोशन भी फूले नहीं समा रहे। आइए बताते हैं उन्होंने अपने फैंस का कैसे धन्यवाद किया।

Image

Image Source: X Handle

Hrithik Roshan Post for Fans: ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) स्टार मूवी वॉर 2( War 2) सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस एक्शन ड्रामा ने दर्शकों के दिलों में घर कर लिया है। थिएटर्स से जो तस्वीरें सामने आ रही है उसमें फैंस वॉर 2 देखकर खुशी से झूम रहे हैं। जिसे देखकर ऋतिक रोशन ने अपने चाहने वालों का आभार व्यक्त किया। हाल ही में ऋतिक ने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट किया है जिसमें वह कबीर के फैंस का धन्यवाद कर रहे हैं, साथ ही ये भी बताते नजर आ रहे हैं कि ये किरदार उनके लिए कितना खास है।

वॉर 2 से क्लिप शेयर करते हुए ऋतिक ( Hrithik Roshan) ने लिखा, "कबीर की दुनिया में, लड़ाइयाँ भले ही जीती जा सकती हैं... लेकिन युद्ध जारी रहता है। 2019 में जीवंत हुआ एक किरदार, एक अभिनेता और मनोरंजनकर्ता के रूप में मेरी आग को और भड़का रहा है। सिनेमाघरों में आप सभी के उत्साह और जश्न को देखकर, कबीर और भी खुश हो जाता है और मेरा दिल भर आता है। कबीर मेरे सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन किरदारों में से एक थे और हमेशा रहेंगे।" दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर ने लिखा-"मैं War2 के लिए आपका प्यार देख रहा हूं और मैं इसके लिए आपसे प्यार करता हूं... हमारी फिल्म के लिए जनता का समर्थन देखना अविश्वसनीय है, जिसे हमने बहुत जुनून के साथ बनाया है।"

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को इसने लगभग 56.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article