बॉलीवुड

Hrithik Roshan रोशन की गर्लफ्रेंड Saba Azad का डांस देख तिलमिलाए लोग, कहा 'ये कैसा टैलेंट है?'...

Saba Azad Dance Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को बीती रात लैक्मे फैशन वीक के रैंप वॉक पर डांस करते हुए देखा। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही लोगोने ने सबा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Image

Hritik Roshan GF Saba Azad Trolled For Dance

Saba Azad Dance Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसी के साथ हाल ही में सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वो रैंप वॉक पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जिसके बाद उन्हें लोगों द्वारा खूब ट्रोल किया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये वीडियो को और लोगों के कमेंट को।

हाल ही में सबा आजाद (Saba Azad) दिल्ली में हुए लैक्मे फैशन वीक मके रैंप वॉक पर नजर आई थीं। जहां वो गाना गाने के साथ-साथ डांस करती हुई नजर आई, जिसके बाद उन्हें लोगों द्वारा खूब सुनना पड़ रहा है। सबा का ये डांस देख एक यूजर ने लिखा की ऋतिक भाई ने इस लड़की में क्या देख लिया। वहीं दूसरा यूजर लिखता है की ऐसा टैलेंट भगवान किसी को ना दे। ऐसे में सबा को अब अपने इस अजीबोगरीब डांस के चलत खरी खोटी सुनने को मिल रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है की सबा आजाद फंकी लुक में नजर आ रही हैं। जिसको लेकर एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा की रानू मंडल को तैयार कर के लाए हैं। हालांकि अभी तक अपने ट्रोलर को जवाब देते हुए सबा ने को रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स का दावा था की एक्ट्रेस और ऋतिक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए घर ढूंढ रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article