बॉलीवुड

Vikram Vedha Box Office Prediction : ऋतिक रोशन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमा सकती हैं इतने करोड़ रुपये

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 12:50 PM IST

Vikram Vedha Box Office Prediction : ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिल सकती हैं। आइए जानते हैं फिल्म अपने फर्स्ट डे पर कितने करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं।

Image

vikram vedha box office prediction (credit image- instagram)

KEY HIGHLIGHTS
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है
आइए जानते हैं फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई कर सकती हैं

Vikram Vedha Box Office Prediction : ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म में ऋतिक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे जबकि सैफ अली खान पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर गायत्री ने किया है। विक्रम वेधा की टीम फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। ये एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म को लेकर मकेर्स की काफी उम्मीदे हैं। विक्रम वेधा तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। इसके ओरिजिनल वर्जन में आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य रोल में नजर आए थे।

विक्रम वेधा के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में ऋतिक और सैफ के अलावा राधिका आप्टे, रोहित शरफ और योगिता बिहानी लीड रोल में हैं। योगिता बिहानी विक्रम वेधा से फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं।

ब्रह्मास्त्र के बाद दूसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी विक्रम वेधा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म इससे ज्यादा की भी कमाई कर सकती है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का प्रीडिक्शन भी 14 से 15 करोड़ रुपये के बीच था, लेकिन फिल्म ने अपने ओपनिंग डे 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म नॉर्थ में मण रत्न की फिल्म पोन्नियवन सेल्वन 1 से अच्छा प्रर्दशन करेगी। मंगलवार तक फिल्म के 13, 500 टिकटे बुक हो चुकी थी। 30 सितंबर तक 70 से 80 हजार टिकटे बुक हो सकती हैं।

विक्रम वेधा से पहले ऋतिक वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म में भी एक्टर ने विलेन का रोल प्ले किया था। फिल्म साल 2019 में मैसिव हिट रही थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 3 साल बाद ऋतिक बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article