Akshay Kumar To Star In Folklore Horror Movie: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई हुई है। अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ ऋतेश देशमुख, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और श्रेयास तल्पड़े जैसे बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' को दर्शकों से भी अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। खास बात तो यह है कि इस मूवी के बाद अब अक्षय कुमार की झोली में एक और मूवी गिरती नजर आ रही है। हालांकि एक्शन और कॉमेडी के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हॉरर में हाथ आजमाते दिखाई देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के हाथ में 'वॉर' डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की मूवी लगी है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार सिद्धार्थ आनंद की हॉरर मूवी में नजर आ सकते हैं, जो कि लोक कथाओं पर आधारित होगी। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी कुमार के हाथ महीनों पहले ही फिल्म की स्क्रिप्ट लग चुकी है। अक्षय कुमार से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट पर सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया है। हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक रूप से इसे साइन नहीं किया है। लेकिन खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने हॉरर फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है।
सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग हॉरर मूवी बाप-बेटी की कहानी पर आधारित होगी, जिसमें भरपूत मात्रा में वीएफएक्स भी देखने को मिलेगा। इन सबसे इतर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों 'ओएमजी 3', 'जंगल' और मैडडॉक की हॉरर युनिवर्स से जुड़ी फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। बता दें कि 'हाउसफुल 5' से पहले अक्षय कुमार 'केसरी 2' में नजर आए थे, जिसकी कहानी दर्शकों को पसंद तो आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई।
