बॉलीवुड

Housefull 5 Twitter Review: दर्शकों ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को बताया पैसा वसूल, बोले 'कमाल का क्लाइमैक्स...'

Housefull 5 Twitter Review: अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इसका फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देख लिया है। सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शकों ने हाउसफुल 5 पैसा वसूल बताते हुए कहा है कि कॉमेडी मूवीज के शौकीन दर्शकों को इसे जरूर देखना चाहिए।

Image

Akshay Kumar's Housefull 5

Housefull 5 Twitter Review: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देसमुख, जैकलीन फर्नांडिस, चंकी पांडे, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और फरदीन खान जैसे स्टार्स से सजी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसका फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखकर सिनेमाघरों से बाहर भी आने लगे हैं। अगर दर्शकों की मानें तो फिल्म हाउसफुल 5 एक कमाल की कॉमेडी मूवी है, जिसमें न केवल शानदार डायलॉग्स हैं बल्कि इसका क्लाइमैक्स भी गजब का है। दर्शकों ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को फैमिली एंटरटेनर का खिताब दिया है।

सिनेमाघर से बाहर आए एक व्यक्ति ने कहा है, 'हमें हाउसफुल 5 बहुत ही अच्छी लगी है। इसमें अच्छी कॉमेडी है और सबने अच्छा काम किया है। जिन-जिन लोगों को कॉमेडी मूवीज पसंद हैं, उन्हें ये जरूर देखना चाहिए।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा है, 'फिल्म की कॉमेडी की सब बात कर रहे हैं लेकिन इसके बीजीएम के बारे में कोई नहीं बता रहा है। फिल्म के हर एक सीन में कमाल का बीजीएम है, जिसकी वजह से दोगुना मजा आता है।'

हाउसफुल 5 को लेकर सामने आ रहे रिएक्शन्स की मानें तो अक्षय कुमार लम्बे समय के बाद एक शानदार कॉमेडी मूवी लेकर आए हैं, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इसमें न केवल लम्बी चौड़ी स्टारकास्ट है बल्कि उनकी कमाल की एक्टिंग भी है। दमदार सीन्स की वजह से दर्शक एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटाते हैं और इसका जमकर लुत्फ उठाते हैं। बताते चलें कि मेकर्स ने हाउसफुल 5 को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया है, जिस कारण भी सभी के अंदर मूवी को लेकर अलग सा उत्साह है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article