बॉलीवुड

'Housefull 5' के लिए ली गई फीस के सवाल पर Akshay Kumar ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले 'मैंने बहुत पैसे लिए...'

Akshay Kumar on Housefull 5 Fees: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर 27 मई के दिन रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च पर जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्होंने कितने रुपये फीस ली है तो अभिनेता ने बेहद ही हैरान कर देने वाला रिप्लाई दिया।

Image

Akshay Kumar on Housefull 5 Fees

Akshay Kumar on Housefull 5 Fees: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की 5वीं किस्त का ट्रेलर मेकर्स ने 27 मई के दिन रिलीज किया। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) के ट्रेलर को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स की बड़ी टोली नजर आने वाली है। बीते दिन फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्होंने 'हाउसफुल 5' करने के लिए कितनी फीस ली है। इस सवाल पर अक्षय कुमार ने बेहद ही हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया।

'हाउसफुल 5' की फीस पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन

'हाउसफुल 5' के लिए ली गई फीस पर अक्षय कुमार ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यूं बताऊंगा? तू हमारा भतीजा लगता है? उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पैसे लिए हैं, बहुत अच्छे खासे लिए हैं। फिल्म बनी, बहुत अच्छे खासे बजट के साथ बनी है। बहुत मजा आया। आज खुशी का दिन है, तूने रेड डालनी है?' अक्षय कुमार के इस रिएक्शन को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी निकल पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'हाउसफुल 5' का बजट 375 करोड़ रुपये बताया जा रहा है

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई है। वैसे आपको 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article