बॉलीवुड

'अपना टॉप उतारो' साजिद ने जब जिया खान से की थी ऐसी ‌बात, जानें क्या हुआ था उस दिन एक्ट्रेस के साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:11 AM IST

Horrible Experience Of Jiah Khan With Sajid Khan: बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इसी बीच एक बार फिर लोगों को जिया खान की याद आ गई है। दिवंगत एक्ट्रेस की बहन ने एक बार यह खुलासा किया था कि जब साजिद ने जिया को अपना टॉप उतारने के लिए कहा था तब क्या हुआ था।

Image

Horrible Experience Of Jiah Khan With Sajid Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री से गर्माया माहौल।
  • लोगों को आई दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की याद।
  • जिया खान की बहन ने बताया था साजिद खान का सच।

Horrible Experience Of Jiah Khan With Sajid Khan: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर साजिद खान के ऊपर कई महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। जब से साजिद खान बिग बॉस 16 में आए हैं तब से कई लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि कलर्स चैनल कैसे किसी सेलिब्रिटी को सपोर्ट कर रहा है जिसके ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे हैं। इसके साथ लोग इस बात के लिए भी गुस्सा हैं कि उन्हें बिग बॉस 16 जैसे नामी शो में क्यों एंट्री दी गई है। सलोनी चोपड़ा, मंदना करीमी, आहना कुमरा समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने उन पर सेक्सुअल एसॉल्ट के आरोप लगाए थे। कहा जाता है कि दिवंगत अदाकारा जिया खान के साथ भी साजिद खान ने बहुत गलत किया था। एक बार साजिद ने जिया को अपना टॉप उतारने के लिए भी कह दिया था। इस दिन जिया के साथ क्या हुआ था इस बात की पूरी जानकारी उनकी बहन करिश्मा ने दी थी।

'अपना टॉप उतारो'

2021 में रिलीज हुई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' में ‌ जिया खान की बहन करिश्मा ने उस दिन की पूरी जानकारी दी थी जब जिया खान की मुलाकात साजिद खान से हुई थी। इस वीडियो डॉक्यूमेंट्री में करिश्मा ने यह बताया था कि जिया अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं तभी साजिद ने उनसे अपना टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा था। करिश्मा ने यह कहा था कि 'वह एक रिहर्सल था, जिया अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और साजिद ने उसे अपना टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा। उसे नहीं पता था कि क्या करना चाहिए, उसने कहा था कि 'अभी फिल्म पर काम शुरू भी नहीं हुआ है और यह सब हो रहा है।' वह जब घर आई तब रोने लगी।'

जिया खान की बहन को भी किया था हैरेस

बाद में यह पता चला था कि जिया को यह फिल्म करनी पड़ी थी क्योंकि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वह किसी कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहती थीं इसीलिए उन्होंने यह फिल्म की थी। सिर्फ जिया ही नहीं बल्कि साजिद ने करिश्मा को भी हैरेस किया था। करिश्मा ने यह बताया था कि 'मुझे याद है जब मैं अपनी बड़ी बहन के साथ साजिद खान के घर गई थी तब मैं किचन टेबल के पास थी, उस समय में 16 साल की रही होंगी। मैंने एक स्ट्रैपी टॉप पहना था और टेबल का सहारा लेते हुए झुक कर खड़ी थी और वह मुझे घूर रहा था और उसने कहा 'ओह इसे सेक्स चाहिए।' तब मेरी बहन जिया ने तुरंत मेरा बचाव किया और कहा 'नहीं, यह मासूम है, यह छोटी है और इसे नहीं पता इसे क्या चाहिए।' तब हम जल्द ही वहां से वापस आ गए थे।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article