बॉलीवुड

धर्मेंद्र को याद कर आज भी फफक-फफककर रोने लगती हैं हेमा मालिनी, एक्ट्रेस ने कहा- 'हमें लगा था वो लौट आएंगे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 5, 2026, 10:40 AM IST

Hema Malini on Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के इस दुनिया से जाने के बाद उनका परिवार और फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। इसी बीच धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर कहा कि...

Image

Image Source: Reddit

Hema Malini on Dharmendra: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था लेकिन एक्टर अब भी फैंस और परिवार के लोगों की यादों में जिंदा हैं। धर्मेंद्र के परिवार के लोग उनको लेकर अक्सर बात करते नजर आते हैं। इन सब के बीच हेमा मालिनी (Hema Malini) का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान हेमा मालिनी धर्मेंद्र संग बिताए पुराने दिनों को याद करती नजर आईं। हेमा मालिनी की ये बातें लोगों को इमोशनल कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं हेमा मालिनी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं, इसकी वजह उनका अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र को लेकर बात करती नजर आईं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र जी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने इसे ‘समय की कसौटी पर खरा उतरा साथ’ बताया। धर्मेंद्र जी के निधन के सदमे पर हेमा जी ने कहा, 'ये सदमा बर्दाश्त से बाहर था। एक महीने तक हम सब संघर्ष करते रहे जब वो बीमार थे। अस्पताल में जो कुछ हो रहा था, उससे निपटने की कोशिश कर रहे थे। वहां मैं, ईशा, अहाना, सनी, बॉबी सभी साथ थे। पहले भी कई बार वो अस्पताल गए और ठीक होकर घर लौट आए। हमें लगा इस बार भी लौट आएंगे। वो हमसे अच्छे से बात कर रहे थे। मेरे जन्मदिन पर उन्होंने मुझे विश किया। उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को था, 90 साल पूरे होने वाले थे। हम अच्छे से सेलिब्रेट करने की सोच रहे थे, तैयारी चल रही थी। फिर अचानक वो चले गए। खुद उन्हें धीरे-धीरे कमजोर होते देखना बहुत मुश्किल था। किसी को भी ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।' हेमा ने आगे कहा कि वो हर पल धर्मेंद्र जी को मिस करती हैं। 'आज सुबह थेपला बनाया था, जो उन्हें चटनी के साथ बहुत पसंद था। उन्हें हमारे घर में इडली-सांभर और कॉफी बहुत अच्छी लगती थी। जब भी घर में ये चीजें बनती हैं, हम उन्हें बहुत याद करते हैं। हमारे लिए जरूरी है कि हम उन्हें अपने दिल और यादों में जिंदा रखें। हमारे पास उनके साथ ढेर सारे वीडियो हैं, उन्हें देखकर रोना आ जाता है।'

बॉबी देओल-सनी देओल भी करते हैं याद

धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल और सनी देओल अपने पापा धर्मेंद्र को अक्सर याद करते हैं। कभी उनकी कोई वीडियो शेयर करते हैं, तो कभी पिता को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article