बॉलीवुड

"धरम जी को गुजरे 2 हफ्ते हो चुके..." धर्मेंद्र के 90वे बर्थडे पर भावुक हेमा मालिनी, लिखा लम्बा-चौड़ा पोस्ट

Hema on Dharmendra 90th bday: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अगर आज जिंदा होते तो अपना 90वां बर्थडे परिवार के साथ सेलीब्रेट करते लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कहकर चल दिए। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी इस मौके पर काफी भावुक नजर आई और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर को याद किया।

Image

Image Source: Hema Malini

Hema on Dharmendra 90th bday: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवम्बर 2025 के दिन अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कहकर चल दिए। धर्मेंद्र का जब इलाज चल रहा था तब खबरें आ रही थीं कि देओल परिवार को उम्मीद है कि एक्टर ठीक हो जाएंगे और सभी उनका 90वां बर्थडे धूमधाम से मनाएंगे। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक्टर ने बीते महीने दुनिया से विदा ले ली। धर्मेंद्र की याद में उनके फैंस 90वां बर्थडे अपने अंदाज में सेलीब्रेट कर रहे हैं। एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने भी इस मौके पर अपने दिल की बात फैंस के साथ शेयर की है और कहा है कि दोनों ने जो यादगार पल बिताए हैं, वो कभी भी नहीं मिटाए जा सकेंगे। (इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए सनी देओल, लिखा- 'पापा हमेशा मेरे साथ हैं')

हेमा मालिनी ने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे मेरे डियर धरम जी... आपको गुजरे हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं। आपकी मृत्यु से मैं टूट चुकी हूं और बीते 2 हफ्तों से खुद को जोड़ने की कोशिश कर रही हूं ताकि मैं अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर पाऊं। मैं हर रोज खुद को ये याद दिलाती हूं कि आप मेरे अंदर हमेशा जिंदा रहेंगे। हम दोनों ने जो यादगार पल बिताए थे, वो कभी भी नहीं मिटाए जा सकेंगे। मैं उन पलों को याद करके हमेशा खुश होती रहूंगी।" (इसे भी पढ़ें: ईशा देओल को दिन-रात सता रही है पिता की याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट)

"मैं हर रोज भगवान को शुक्रिया कहती हूं कि उन्होंने मुझे इतने खूबसूरत साल आपके साथ गुजारने का मौका दिया। भगवान ने ही हमें दो प्यारी बेटियां दीं जो हम दोनों से इतना प्यार करती हैं। हम सभी की खूबसूरत यादें हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी। आपके जन्मदिन पर मेरी दुआएं आपके साथ हैं। मैं भगवान से यही मांगती हूं कि आप जहां भी रहेंगे, खुश रहेंगे और वैसे ही शानदार पल आपके हिस्से आएंगे, जिनके लिए आप जाने जाते थे। हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार।" धर्मेंद्र की मृत्यु से हेमा मालिनी काफी उदास हैं और ये सच स्वीकारने की कोशिश कर रही हूं। हेमा मालिनी की हालत देखने के बाद फैंस काफी उदास हैं और उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article