Hema Malini on Nana Patekar: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके चाहने वालों तक को झकझोर दिया है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है और कई सितारे उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने नाना पाटेकर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग भावुक हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'अभिजीत दिपके के बहकावे में...' Manoj Muntashir ने बच्चों को दी ये नसीहत)
हेमा मालिनी ने कही ये बात
दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर को लेकर एक भावुक बात साझा की है। हेमा मालिनी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नाना से आखिरी बार बात करने का मौका चूकने का उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कुछ दिन पहले मुझे फोन किया था। करीब एक हफ्ते पहले भी उनका कॉल आया था, लेकिन मैं यात्रा कर रही थी, इसलिए फोन नहीं उठा पाई। आज जब उनके निधन की खबर सुनी, तो मैं हैरान रह गई। हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री ने एक महान अभिनेता को खो दिया है। वह खुद अभिनय की एक संस्था थे।'
हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके शानदार अभिनय और समाज के लिए किए गए कामों को याद किया। हेमा ने बताया कि नाना पाटेकर नाम फाउंडेशन के जरिए किसानों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार काम करते थे। उन्होंने लिखा, 'आज हमने फिल्म इंडस्ट्री की एक महान शख्सियत को खो दिया है। नाना पाटेकर ने अपनी अनोखी अभिनय प्रतिभा से अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्हें अभिनय की पूरी संस्था कहा जाता था। वह नाम फाउंडेशन के जरिए किसानों और जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए लगातार काम करते रहे।' हेमा ने हिंदी और मराठी फिल्मों में नाना के अलग-अलग किरदारों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें नाना की फिल्में देखना और उनके अभिनय का खास अंदाज पसंद था। हेमा ने यह भी याद किया कि नाना ने एक बार उन्हें अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया था।
